रुद्रपुर, फरवरी 20 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सआईआर से संबंधित सभी अभिलेख, प्रपत्र एवं आवश्यक दस्तावेज सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। ताकि किसी भी प्रकार की जांच, आपत्ति अथवा स्पष्टीकरण की स्थिति में तत्परता से सुस्पष्ट उत्तर प्रस्तुत किया जा सके। उन्होंने निर्वाचन संबंधी प्रत्येक कार्य पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत संपादित किए जाने के निर्देश दिए। मतदाता सूची में नाम विलोपन की कार्यवाही को लेकर कहा कि संबंधित मतदाताओं को अपना पक्ष रखने के लिए पर्याप्त समय और अवसर प्रदान किया जाए। किसी भी मतदाता के अधिकारों का हनन न हो। बैठक में एसआईआर मैपिंग ...