फरीदाबाद, जनवरी 28 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। लॉ कॉलेज के सहायक प्रोफेसर पर हुए हमले में वकील और उनकी पत्नी का नाम सामने आने पर मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन ने कामकाज स्थगित कर विरोध-प्रदर्शन किया। वकीलों का कहना था कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैंसला के नेतृत्व में वकीलों ने मंगलवार सुबह अचानक कामकाज स्थगित कर दिया। वकील अपनी सीटों को छोड़कर न्यायिक परिसर में जमा हो गए। यहां वकील विरोध में नारेबाजी करने लगे। वकीलों का कहना था कि जसाना में सहायक प्रोफेसर पर हुए हमले में ज्ञानेंद्र खटाना और उनकी पत्नी डॉ. भूमिका का नाम आ रहा है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। दोपहर तक विरोध जताकर वकील काम पर लौट आए। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैंसला ने बताया कि अधिवक्ता ज्ञानेंद्र खटाना और उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.