गिरडीह, फरवरी 27 -- राजधनवार, प्रतिनिधि आदर्श कॉलेज राजधनवार के अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक विवेक कुमार राय को गुरुवार को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए एडम स्मिथ मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड अर्थशास्त्र के जनक एडम स्मिथ की याद में दिया जाता है। यह अवॉर्ड नीति आयोग से मान्यता प्राप्त नॉन प्रॉफिट आर्गेनाइजेशन वेलफ्रेड फाउंडेशन द्वारा विवेक को दिया गया। विवेक ने बताया कि एडम स्मिथ को फादर ऑफ इकॉनॉमिक्स कहा जाता है। इन्होंने अपनी पुस्तक एन इंक्वायरी इंटू द नेचर एंड काउजेज ऑफ द वेल्थ ऑफ नेशन में अर्थशास्त्र के कई सिद्धांत दिए जो आज भी प्रासंगिक है। उनका सिद्धांत डिविजन ऑफ लेबर तथा स्पेशलाइजेशन ऑफ लेबर आज भी पूरे विश्व में आर्थिक नीति निर्माण में सहायता करता है। विवेक की सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.