कोडरमा, अगस्त 5 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झारखंड आंदोलन के प्रणेता, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड सहायक प्राध्यापक अनुबंध शिक्षक संघ ने गहरा शोक जताते हुए उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। संघ द्वारा जारी शोक संदेश में कहा गया कि आज झारखंड की आत्मा रो रही है। धरती से दिल तक शोक की लहर है। गुरुजी ने केवल एक राज्य का सपना नहीं देखा, बल्कि उसे साकार भी किया। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन संघर्ष, समर्पण और आदिवासियों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। इस मौके पर संघ के सचिव डॉ. दीपक कुमार, अध्यक्ष प्रो. रामस्वरूप यादव, उपाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ. आशुतोष महतो, डॉ. सुखदेव यादव, डॉ. नेहा गुप्ता, डॉ. रिकीं कुमारी, डॉ. मुकेश कुमार, प्रो. अनिमेष गौतम, प्रो. पवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.