दरभंगा, जनवरी 7 -- दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के कुलसचिव डॉ. ब्रजेशपति त्रिपाठी ने समाजशास्त्र विषय के सहायक प्राध्यापक के रूप में बिहार राज्य विवि सेवा आयोग से प्राप्त अनुशंसा के आलोक में चार सहायक प्राध्यापकों को विभिन्न अंगीभूत कॉलेजों में पदस्थापन का आदेश निर्गत किया। डॉ. सुजीत कुमार बसंत को नागार्जुन उमेश संस्कृत कॉलेज तरौनी, डॉ. मंजू कुमारी को भरत मिश्र संस्कृत कॉलेज छपरा, डॉ. अभय कृष्ण को बाबा साहब राम संस्कृत कॉलेज पचाढ़ी व डॉ. प्रवीण कुमार सिंह नंदन को संस्कृत कॉलेज, ईसहपुर, मधुबनी में पदस्थापित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.