औरैया, दिसम्बर 30 -- औरैया। सहायक निदेशक सूचना संजय कुमार त्रिपाठी 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस अवसर पर उनके सम्मान में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा। विदाई समारोह बुधवार अपराह्न एक बजे आयोजित होगा, जिसमें जनपद के अधिकारी, कर्मचारी तथा पत्रकार शामिल होंगे। आयोजन समिति की ओर से सभी पत्रकारों को समारोह में सादर आमंत्रित किया गया है। सहायक निदेशक सूचना के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान संजय कुमार त्रिपाठी ने सूचना विभाग और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...