सीवान, फरवरी 16 -- बड़हरिया। प्रखण सदरपुर पंचायत के महमूदपुर गांव में पौधा संरक्षण पाठशाला का निरीक्षण सहायक निदेशक पौधा संरक्षण अमित शेखर ने किया। उन्होंने किसानों को बेहतर खेती करने के उद्देश्य से संचालित प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए बेहतर खेती करने का गुर किसानों को बताया। उन्होंने ने खेत में लगी पीली सरसों को कीट से बचाने के लिए चिपचिपा जाल के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। उन्होंने किसानों को बताया कि सबसे अधिक सरसों लाही से नष्ट होता है। जिससे किसानों को काफी अधिक नुकसान होता है। चिपचिपा जाल लाही कीट को पकड़ता है जिससे सरसों का फसल बेहतर होता है और किसान का आय भी अधिक होती है और फसल सुरक्षित रहता है। वहीं अनुदानित दर पर उपादान जैसे स्टिकी ट्रेप,फेरोमैन ट्रैप, लाइट ट्रैप, जैव कीटनाशी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी भी दी ग...