मोतिहारी, फरवरी 21 -- मोतिहारी। सहायक निदेशक ईख विकास मोतिहारी ने गन्ना क्षेत्र विकास योजना के तहत रामसिंह छतौनी पंचायत के टोला गजपुरा में दो किसानों के खेतों का निरीक्षण किया। चयनित किसान दीपक कुमार के 4 एकड़ , कमलेश्वर कुमार के पांच एकड़ व सिद्धि सिंह के दो एकड़ के खेत में हो रहे गन्ना बुआई का निरीक्षण किया। वहीं बेहतर खेती के लिये आवश्यक जानकारी दी l गांव के अन्य किसान से वार्ता कर गन्ना क्षेत्र विस्तार के लिये प्रोत्साहित किया गया। विभाग की ओर से चलाए जा रहे अन्य योजनाओं से अवगत कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...