मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 8 -- पुरकाजी। उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी का मुजफ्फरनगर से आए सहायक चीनी आयुक्त ने औचक निरीक्षण कर मिल अधिकारियों को जरूरी दिशा- निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसानों के लिए कड़ाके की ठंड में अलाव की व्यवस्था व कोहरे से बचाव के लिए ट्रैक्टर- ट्राली पर रिफ्लेक्टर लगाने के लिए निर्देशित किया है। सोमवार दोपहर बाद सहायक चीनी आयुक्त डा मनीष कुमार शुक्ल, सहायक चीनी आयुक्त ने खाईखेडी चीनी मिल के बाह्य क्रय केन्द्र कोल्लाहेडी, महरायपुर के साथ-साथ चीनी मिलगेट पर स्थापित बुग्गी कांटा, ट्राली कांटा एवं मैनुअल कांटे आदि की शुद्धता की जांच की। इस दौरान मिल में गन्ना लेकर आये ग्राम-खाईखेडी निवासी कृषक रामपाल की बुग्गी को इलैक्ट्रानिक कांटे पर प्रदर्शित वजन के साथ बांट रखने पर सही वजन प्रदर्शित हुआ, उसके बाद बुग्गी की मैनुअल कांटे पर तौल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.