गिरडीह, मार्च 2 -- जमुआ। जमुआ में आपूर्ति विभाग के सहायक गोदाम प्रबंधक के ऊपर डीलरों को निर्धारित मात्रा से कम अनाज देने का आरोप लगाया जा रहा है। जन प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की चौकसी के बावजूद हर माह तौल में तकरीबन पांच हजार क्विंटल चावल की हेराफेरी हो रही है। इसका खुलासा गत दिनों औचक निरीक्षण में हुआ। प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव, उप प्रमुख रब्बुल हसन, यूथ फॉर्स के अध्यक्ष गौतम कुमार, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मो जुनैद, जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष चीना खान ने बीडीओ अमल कुमार एवं एमओ मदन मोहन के समक्ष एजीएम की मौजूदगी में एक डीलर के राशन को तौला गया गया तो ढाई क्विंटल अनाज कम पाया गया। दूसरे डीलर के राशन को धर्म कांटा पर तौला गया तो उसमें भी दो क्विंटल राशन कम पाया गया। जमुआ में 226 पीडीएस दुकानदार हैं। सभी से दो दो क्विंटल की कट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.