प्रयागराज, फरवरी 5 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय (केंद्रीयित) सेवा सहायक कुलसचिव भर्ती-2024 के लिए 27 एवं 28 अप्रैल 2025 को प्रयागराज में आयोजित लिखित परीक्षा के आधार पर 138 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया है। कुल 39 रिक्तियों के लिए 6569 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और इनमें से 1841 परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। आयोग ने 14 जनवरी को 783 अभ्यर्थियों के आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए थे। सचिव अशोक कुमार के अनुसार इस परीक्षा के संबंध में आरटीआई के तहत प्राप्तांक, कट-ऑफ अंक इत्यादि की सूचनाएं अंतिम चयन परिणाम जारी होने के बाद ही दी जा सकेंगी। साक्षात्कार के संबंध में अलग से सूचित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.