रांची, दिसम्बर 21 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सहायक उप निरीक्षक पंकज कुमार का मोबाइल गुम होने के बाद उनके खाते से 2.13 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है। सहायक उप निरीक्षक पंकज कुमार ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। बिहार के खगड़िया निवासी सहायक उप निरीक्षक ने पुलिस को बताया कि वह 26 सितंबर को छुट्टी पर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान उनका मोबाइल गुम हो गया। इसके बाद वह सिम कार्ड फिर से ले लिये। चार अक्तूबर को जब वह एटीएम से पैसे की निकासी के लिए गए तो उनके खाते में कोई रकम ही नहीं था। पता चला कि 25 से 30 सितंबर के बीच उनके खाते से 1.68 लाख रुपए की अवैध निकासी हो गयी। इसके बाद दूसरे खाते से 45 हजार रुपए भी निकाल लिये गए। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.