लखीमपुरखीरी, जून 16 -- लखीमपुर, संवाददाता। दिव्यांगों को सहायक उपकरण देने के बाद उनके उनके उपकरणों को उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। सीडीओ अभिषेक कुमार की पहल पर पहली बार दिव्यांगों की सहायता के लिए नई व्यवस्था की गई है। दिव्यांगों को उनके घर से बस से कार्यक्रम स्थल तक लाया जाएगा और ले जाया जाएगा। वहीं सहायक उपकरण मिलने के बाद उनके सहायक उपकरण डीसीएम से उनके घर तक पहुंचाए जाएंगे। कई बार सहायक उपकरण ले जाने में दिव्यांगों को परेशानी के साथ ही पैसा भी खर्च करना पड़ता है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि 19 जून को धौरहरा में दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरण के लिए कैम्प लगाया जा रहा है। यहां 973 दिव्यांगों को उपकरण दिए जाएंगे। यह कैम्प एलिम्को की ओर से लग रहा है। कैम्प में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा रहेंगे। यहां धौरहरा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.