गोंडा, दिसम्बर 22 -- गोंडा। शहर के दीवानी कचहरी चौराहा पर स्थित हरि नारायण सावित्री देवी चैरिटेबल क्लीनिक पर गुरुवार को पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर दिव्यांगजनों के सेवार्थ पंजीयन और परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।संस्था की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चयनित दिव्यांगजनों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा। शिविर में ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी तथा महिलाओं के लिए सिलाई मशीन प्रदान करने के लिए पंजीकरण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...