लखनऊ, जून 21 -- लखनऊ, संवाददाता। इंदिरानगर में चोरों ने सहायक आयुक्त खाद्य के बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवर व नगदी उड़ा ली। तहरीर पर गाजीपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। इंदिरानगर निवासी मनोज कुमार वर्मा कानपुर देहात में सहायक आयुक्त खाद्य के पद पर कार्यरत हैं। मनोज कुमार वर्मा ने गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि 13 जून को वह ड्यूटी कर कानपुर देहात से इंदिरानगर स्थित घर आए। घर पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ था। भीतर गए कमरे का सारा सामान फैला हुआ था। आलमारी में रखा 42 ग्राम वजन का सोने का हार व नगदी गायब थी। इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय के मुताबिक तहरीर पर शुक्रवार को चोरी का मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...