लखनऊ, जनवरी 8 -- चिनहट इलाके की एक महिला ने खुद को सहायुक आयुक्त की पत्नी बता पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं सहित तीन सगे भाई-बहनों पर अलाव के विवाद में मारपीट का आरोप लगाया है। आरोपों को लेकर पीड़िता ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। चिनहट इलाके में किराए पर रह रहीं पारुल चौबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह नाबालिग पुत्री चैतन्या पांडेय के साथ रहती हैं। आरोप है कि 20 दिसंबर को उनके घर के सामने शिवांगी सिंह, सलोनी सिंह, अंश सिंह आदि अलाव जला रहे थे। पीड़िता ने अलाव हटाने को कहा तो उसपर हमला कर दिया गया। बेटी के साथ भी मारपीट की गई। गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता पारुल ने दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा कि उनके पति सहायक आयुक्त के पद पर नियुक्त हैं, लेकिन उनके साथ पीड़िता का आपसी कुछ न्यायिक विवाद है। जिसके चलते उनको...