आरा, दिसम्बर 31 -- शाहपुर। ठंड से बचाव को लेकर जिला सहायक आपदा पदाधिकारी राहुल कुमार ने नगर पंचायत शाहपुर में स्थित रैन बसेरा का जायजा लिया। आपदा पदाधिकारी ने अस्पताल में इलाज कराने आये बेसहारा रोगियों की समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश नगर प्रशासन को दिया। बेड की क्षमता और हालत का अवलोकन किया। किसी प्रकार की कोई दिक्कत महसूस नहीं हो, इसके लिए हिदायत भी दी गई। साथ में शाहपुर सीओ आनंद प्रकाश भी थे। आपदा सहायक पदाधिकारी ने जिला से बाढ़ से संबंधित मिली शिकायत की भी जांच की। आपदा पदाधिकारी ने बाढ़ राहत के दोहरे लाभ की भी जांच-पड़ताल की। कई आवश्यक जानकारी दी। इस अवसर पर नगर पंचायत के विक्की, रामेश्वर सहित कई पदाधिकारी व कार्मचारी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...