जामताड़ा, दिसम्बर 17 -- सहायक आचार्य में नियुक्त विवेक आनंद को दी भावभिनी विदाई बिंदापाथर, प्रतिनिधि। गेड़िया शैक्षिक अंचल के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अगैया में नव चयनित सहायक आचार्य विवेक आनंद का विरमन सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मालूम हो कि आनंद उक्त विद्यालय में 03/12/2025 से सहायक आचार्य पद पर प्रतिनियोजित थे। इससे पूर्व वह लगभग 20 वर्ष तक सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) के रूप में विद्यालय को अपनी सेवा दे चुके हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार झा ने उद्गार व्यक्त करते हुए श्री आनंद के सेवा काल का सराहना किया तथा इनके उज्जवल भविष्य का कामना किया। उन्होंने बताया इनको स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य, सामाजिक विज्ञान के पद पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारघेरिया (नाला) में पदस्थापित किया गया हैं। मौके पर सहायक आचार्य विवेक आनंद ने व...