गढ़वा, नवम्बर 22 -- कांडी। प्रखंड अंतर्गत अधौरा मिडिल स्कूल में सहायक आचार्य विज्ञान शिक्षक राकेश कुमार मिश्रा ने शनिवार को योगदान दिया। उनके आने से विद्यालय के विज्ञान एवं गणित विषय की पढ़ाई में बच्चों को सहुलियत होगी। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रंजू श्रीवास्तव ने नए शिक्षक को योगदान कराया। मालूम हो कि हाल में झारखंड सरकार के द्वारा सहायक आचार्य की नियुक्ति की गई है। नवागत शिक्षक राकेश कक्षा 6 - 8 श्रेणी में विज्ञान व गणित के शिक्षक के रूप में नियुक्त किए गए हैं। उनके योगदान का विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष प्रिय रंजन सिन्हा, पंचायत की मुखिया सोनी देवी, मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम, विद्यालय प्रबंधन समिति के वर्तमान अध्यक्ष खुर्शीद अंसारी, निवर्तमान अध्यक्ष इसराइल अंसारी, जितेंद्र कुमार गुप्ता, वार्ड सदस्य लालती देवी व नजमा बीवी सहित...