पलामू, अक्टूबर 14 -- मेदिनीनगर। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से पलामू जिले में नियुक्ति के लिए अनुशंसित सहायक आचार्य-सामाजिक विज्ञान की काउंसलिंग 16 और 17 अक्तूबर को होगी। कक्षा छह से आठ वर्ग के लिए समाजिक विज्ञान विषय के लिए 279 सहायक आचार्य की अनुशंसा पलामू के लिए किया गया है। काउंसलिंग सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगी। चयनित सहायक आचार्यो को 12 दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...