रांची, दिसम्बर 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ ने सहायक आचार्यों के पदस्थापन को दोषपूर्ण बताते हुए इसे तत्काल रद्द करने और नई प्रक्रिया के तहत नियुक्ति करने की मांग की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद किशोर साहू और महासचिव बलजीत कुमार सिंह ने प्राथमिक शिक्षा निदेशक को एक ज्ञापन सौंपा है। पत्र में कहा गया है कि हाल ही में पलामू, पश्चिमी सिंहभूम सहित कई अन्य जिलों में की गई सहायक आचार्यों की नियुक्ति में राज्य सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। संघ ने आरोप लगाया है कि पदस्थापन की प्रक्रिया में व्यापक अनियमितता और मनमानी बरती गई है। संघ ने मांग की है कि वर्तमान पदस्थापन सूची को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए। साथ ही, प्रत्येक शिक्षक से पांच वैकल्पिक स्थानों की प्राथमिकता सूची मांगकर, उ...