पलामू, दिसम्बर 16 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में इस वर्ष दो बड़ी उपलब्धियां जुटी। सहायक आचार्यो की नियुक्ति से प्रारंभिक स्कूलों शिक्षकों की कमी दूर करने में सहायता मिली। इससे पठन-पाठन की स्थिति में सुधार आने की उम्मीद बढ़ी है। दूसरी तरफ झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के प्रयास से नौडीहा प्रखंड में पुन: पांच विद्यालयों में पठन-पाठन शुरू हो गया। इन विद्यालयों को मर्ज कर दिया गया था जिसके कारण पाल्हे-तुरकुन जैसे सुदूर गांव के विद्यार्थी पठन-पाठन से वंचित हो गए थे। पलामू में साल के अंतिम महीने में प्रारंभिक स्कूलों को एक से पांच और वर्ग छह से आठ तक में 797 शिक्षक मिले हैं। नए शिक्षकों ने आवंटित स्कूलों में योगदान देकर कार्य भी शुरू कर दिया है। जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार ने की माने तो इस जिले में सहायक आ...