रांची, फरवरी 5 -- रांची। झारखंड के नवनियुक्त सहायक आचार्यों की 20 फरवरी से 10 मार्च तक ऑनलाइन ट्रेनिंग होगी। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने इसका शिड्यूल जारी कर दिया है। सभी आचार्यों के लिए यह प्री-इंडक्शन ट्रेनिंग अनिवार्य है। प्रशिक्षण के पश्चात 15 मार्च तक प्रमाणपत्र ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। इसके लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद पोर्टल को अपडेट करेगी। भविष्य में इस प्रशिक्षण के आधार पर मूल्यांकन परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...