प्रयागराज, जनवरी 15 -- कर्मचारी चयन आयोग ने सहायक अनुभाग अधिकारी/सहायक ग्रेड के लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन 2022, 2023 एवं 2024 के लिए प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा का संशोधित परिणाम गुरुवार को जारी किया है। 26 सितंबर 2025 को घोषित परिणाम के माध्यम से अभ्यर्थियों को भाग-दो (सेवा अभिलेखों का मूल्यांकन) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। नियमानुसार किसी विशेष वर्ष में कंप्यूटर आधारित परीक्षा में योग्य घोषित अभ्यर्थियों को आगामी वर्षों के लिए भी विचार किया जाना था। हालांकि 26 सितंबर के परिणाम में इस प्रावधान को लागू नहीं किया गया था। इस त्रुटि को ध्यान में रखते हुए अब विदेश मंत्रालय कैडर के लिए वर्ष 2023 और 2024 के कंप्यूटर आधारित परीक्षा परिणामों को संशोधित किया गया है। संशोधित परिणामों के अनुसार, जो अभ्यर्थी प्रथम चरण म...