संतकबीरनगर, मई 10 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। संतकबीरनगर के नाथनगर के एक संविलियन विद्यालय में सहायक अध्यापिका की प्रताड़ना से वहां की प्रभारी प्रधानाध्यापिका बेहोश हो गईं। उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नाथनगर ले जाया गया। वहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। संविलियन विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अपनी सहायक अध्यापिका की प्रताड़ना से परेशान हैं। उन्होंने पूर्व में इसकी शिकायत डीएम और बीएसए से की थी। शुक्रवार को दोपहर में लंच के दौरान सहायक अध्यापिका ने कुछ ऐसा किया कि प्रधानाध्यापिका बेहोश हो गईं। इसके बाद बच्चों और रसोइयों ने पानी का छींटा मारा, तब उन्हें होश आया। इस बात की जानकारी शिक्षकों ने उनके पति को दी तो उन्होंने एंबुलेंस के लिए कॉल की। फिर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नाथनगर ले जाया गया। वहां प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.