बलिया, जनवरी 12 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा क्षेत्र बांसडीह के जूनियर हाई स्कूल सहतवार में कार्यरत सहायक अध्यापिका 40 वर्षीय सिंपल चौरसिया का सोमवार को निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थीं। बीआरसी बांसडीह में आयोजित शोक बैठक में शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रहकर शोक व्यक्त किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अनूप त्रिपाठी, कृष्णा सिंह, एहसानुल हक अंसारी, जयप्रकाश, कौशल सिंह, रामजी वर्मा, राकेश मौर्या, अरविंद कुमार, छोटेलाल, अंसारुल हक, अबुजर अंसारी, हरेंद्र कुमार, विशाल, संजीव, मृदुल, मनीष, अमित, अविनाश आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...