साहिबगंज, अगस्त 17 -- बोरियो, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ प्रखंड कमेटी की ओर से शिक्षा मंत्री राम दास सोरेन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया है। संघ की ओर एक शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गयी। संघ के प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार एवं सचिव मनोज कुमार के नेतृत्व में शोक सभा कर शिक्षा मंत्री राम दास सोरेन को श्रद्धाजंलि दी गयी। मौके पर संदीप सौरव, मो. रेहान अंसारी, जेम्स मुर्मू, रेणु हेम्ब्रम, जितेन्द्र मुर्मू, मुख्तार आलम, पटवारी मुर्मू, सीता राम हांसदा सहित दर्जनों सहायक अध्यापक शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...