सिमडेगा, फरवरी 27 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड के बीआरसी में गुरूवार को सहायक अध्यापक संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सुबासचन्द्र साय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रखंड के सभी सहायक अध्यापक शामिल हुए थे। बैठक में संघ की वार्षिक आय व्यय प्रस्तुत किया गया। साथ ही संगठन को मजबूत प्रदान करने, अध्यापकों की समस्याओं एवं उनके समाधान करवाने समेत अन्य कई विषयों पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर संगठन मजबूती पर चर्चा की गई। साथ ही सभी लोगों को एकजूट रहने का आग्रह किया गया। मौके पर प्रखंड सचिव सुनील तिग्गा, नेल्सन एक्का, लोचन पातर, देवेन्द्र बेहरा, फेलिस्क टोप्पो, साधना कुमारी, कल्याणी मिंज, अम्बिका टोप्पो, चन्द्रावती देवी, विजय साय, सुरेश साय, सतीश प्रधान आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.