बदायूं, फरवरी 7 -- बदायूं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा 13 जनवरी को छठवीं राज्य स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय सराय पस्तोर, समरेर की सहायक अध्यापक लक्ष्मी गंगवार का चयन राज्य स्तर पर हुआ है। अब उन्हें लखनऊ में सम्मानित किया जायेगा। शिक्षिका द्वारा कला क्राफ्ट एवं पपेट्री से संबंधित अपने विषय गणित की सामग्री का निर्माण एवं निर्मित सामग्री का प्रस्तुतीकरण निर्णायक मंडल के समक्ष किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा लर्निंग आउटकम संबद्धता, कक्षा कक्ष शिक्षण में सामग्री की उपयोगिता,सामग्री का आकर्षक रोचक स्वरूप सामग्री की व्यवहारिकता समय के तहत सामग्री निर्माण पर किए गये न्यूनतम व्यय के आधार पर निर्मित सामग्री के प्रस्तुतीकरण का मूल्यांकन किया गया। जिसमें लक्ष्मी गंगवार का प्र...