दुमका, दिसम्बर 17 -- मसलिया, प्रतिनिधि।थाना क्षेत्र के हाडोरायडीह पंचायत अंतर्गत पलाशी गांव में 13 दिसंबर शनिवार सुबह 9 बजे एक सहायक अध्यापक के घर में चोरी की घटना की उद्भेदन करते हुए मसलिया थाना पुलिस ने दो व्यक्ति गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि इस घटना में संलिप्त एक नाबालिग को भी निरूद्ध किया है। थाना प्रभारी राजेश रंजन से प्राप्त जानकारी के अनुसार पलाशी गांव के एमिली बास्की शनिवार सुबह 9 बजे किसी काम से अपने घर के बाहर डंगाल गया हुआ था। इस दौरान अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से सोने का कान का बाली दो जोड़ा, चांदी के पायल एक जोड़ा, चेन एक, पैर की अंगूठी सहित नकद चार हजार चोरी किया गया था। इस घटना के बाद एमली बास्की ने मसलिया थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान के क्रम में पता लगा की उसी गांव में ...