साहिबगंज, सितम्बर 3 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के एनपीएस खैरबनी के पारा शिक्षक(सहायक अध्यापक) लॉरेंस मुर्मू का निधन मंगलवार को साहिबगंज सदर अस्पताल में हो गया। दिवंगत लॉरेंस ब्रेन मलेरिया से पीड़ित थे। उनके निधन पर सहायक अध्यापकों ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में सहायक अध्यापक संघ के प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार, सचिव मनोज कुमार, संदीप सौरव, मो. एनामुल, मुख्तार आलम, महेन्द्र ठाकुर, मनोज गोस्वामी, सुखदेव, विभीषण कुमार , मो. रेहान, रवि गुप्ता आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...