बिजनौर, जनवरी 15 -- बिजनौर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दैड़(वॉटर होल) से हाथी का शव बाहर निकलवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के बाद शव दफनाया दिया गया। बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद की सहानपुर रेंज गांव नानू के दैड़(वॉटर होल) में हाथी के गिरे होने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को मिली। सूचना पर एसडीओ अंशुमान मित्तल व रेंजर राजेश शर्मा , वन दरोगा रघुवीर सिंह व टीम मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच की तो हाथी मृत पाया गया। इसके बाद जेसीबी की मदद से हाथी के शव को दैड़ से निकलवाया गया। वहीं आसपास के लोगों में हाथी की मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं रही। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीणों व मीडिया के लोगों को जाने से रोका गया। हालांकि बाद में वहां जाने दिया गया। आरोप है कि ह...