देहरादून, जुलाई 10 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सहस्रधारा रोड पर आईटी पार्क क्षेत्र में जनरल स्टोर के पास कार लगाने पर मारपीट हो गई। आरोप है कि जनरल स्टोर और रेस्टोरेंट संचालक ने कई लोगों को बुलाकर कार चालक दो दोस्तों के साथ जमकर मारपीट की। मामले में राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजपुर थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि घटना छह जुलाई की शाम की है। लेन नंबर तीन, दो बच्ची रोड, राजेश्वर नगर, फेज-6 निवासी मनू वलेचा अपने मित्र के साथ कान्हा जनरल स्टोर के पास सिंह तंदूरी ढाबे पर खाना खाने गए थे। उन्होंने अपनी कार कान्हा जनरल स्टोर के पास पार्क की थी। स्टोर संचालक ने आपत्ति जताते हुए गाड़ी हटाने को कहा। मनू ने जवाब दिया कि खाना खाने के बाद गाड़ी हटा लेंगे। क्योंकि, गाड़ी दुकान के ठीक सामने नहीं थी। इस बात पर स्टोर सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.