उन्नाव, दिसम्बर 9 -- बीघापुर। बीघापुर तहसील क्षेत्र के तकिया-पाटन में हर साल लगने वाला ऐतिहासिक सहस्त्र लिंगेश्वर महादेव एवं बाबा मोहब्बत शाह का मेला कल से शुरू होगा। आस्था, परंपरा और रौनक से भरपूर इस मेले को सफल बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। मंगलवार को एसडीएम रणवीर सिंह ने खुद मेला परिसर पहुंचकर एक-एक व्यवस्था की बारीकी से जांच की और जिम्मेदारों को सख्त निर्देश दिए। आस्था और लोक परंपराओं से सराबोर सहस्त्र लिंगेश्वर महादेव एवं बाबा मोहब्बत शाह का वार्षिक मेला 11 दिसंबर से अपनी चकाचौंध बिखेरेगा। शुभारंभ डीएम गौरांग राठी और एसपी जयप्रकाश सिंह पूजा-अर्चना के साथ करेंगे। शुभारंभ से पहले किसी भी तरह की कमी न रहे, इसके लिए एसडीएम व मेलाधिकारी रणवीर सिंह ने मंगलवार को पूरे मेला परिसर का गहन निरीक्षण किया। इसमें सफाई व्यवस्था, बिजली-पा...