मिर्जापुर, अक्टूबर 29 -- मिर्जापुर। सहस्त्रबाहु महाराज की जयंती पर नगर के गुदरी स्थित सहस्त्रबाहु पार्क के पास गुदरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में हैहयवंशी कसेरा युवा संघ के सदस्यों ने आयोजन किया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोहन लाल श्रीमाली ने सहस्त्रबाहु महाराज की विधि-विधान से पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कहा सहस्त्रबाहु महाराज को विलुप्त धन की पुनः प्राप्ति के देवता, साहस, न्याय और धर्म का प्रतीक माना जाता है। उनके जीवन से हमें नि:स्वार्थ सेवा, प्रजा के कल्याण और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। भगवान सहस्त्रबाहु महाराज ने भगवान दत्तात्रेय से 1000 भुजाओं का वरदान प्राप्त किया था। उन्होंने रावण जैसे महान योद्धा को भी पराजित किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.