देहरादून, दिसम्बर 15 -- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को सहस्त्रधारा में सितंबर में आई दैवीय आपदा से प्रभावित 12 परिवारों के लिए आवास एवं दुकानों के पुनर्निर्माण के लिए ईंट, सरिया, टिन चादर आदि निर्माण सामग्री के वाहन भेजे हैं। कैबिनेट मंत्री जोशी ने प्रभावित परिवारों के लिए सीआईएसआर मद से सहयोग करने पर निरंकारी मिशन एवं सुदर्शन मदन गोपाल सूरी चैरिटेबल सोसाइटी का आभार प्रकट किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान राकेश जवाड़ी, ग्राम प्रधान सागर पंवार, निरंकारी मिशन से हरभजन सिंह, सुदर्शन मदन गोपाल सूरी चैरिटेबल सोसाइटी से हरीश सूरी, धीरज थापा, कृपाल जवाड़ी, अजय काला, देवेन्द्र चमोली, चन्दन जवाड़ी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...