बलिया, फरवरी 25 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव में चल रहे नौ दिवसीय सहस्रचंडी महायज्ञ के तीसरे दिन सोमवार को देर शाम भव्य गंगा आरती का आयोजन हुआ। गंगा आरती के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण, शंखनाद, हर-हर महादेव व दीपों की रोशनी से पूरा यज्ञ स्थल भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। गंगा आरती में श्रद्धालुओं में अति उत्साह देखने को मिला। गंगा आरती के बाद अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचिका पंडित गौरांगी गौरी ने कहा कि श्रीरामचरित मानस के श्रवण मात्र से ही मनुष्य का कल्याण हो जाता है। मनुष्य मुक्तिधाम को प्राप्त कर लेता है। कथा तो जगदीश की होती है मनुष्य की तो व्यथा होती है इस लिए सारी बाधाओं को दूर करने के लिए रामचरितमानस का अध्ययन बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस एक दुर्लभ ग्रंथ है। इसके हर चौपाई व दोहे एक मंत्र है, प्रत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.