बदायूं, अगस्त 9 -- बदायूं। जनपद में बाढ़ कहर मचा रही है और गंगा किनारे के गांव में हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीणों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है। इसी क्रम में जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों की मदद करने में लगा है। शुक्रवार को डीएम अवनीश कुमार राय के निर्देशन में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी गई है। सहसवान तहसील के गांव डकारा पुखता में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य भाई नवनीत शाक्य के द्वारा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण की गई है। एसडीएम प्रेमपाल सिंह सहित राजस्व टीम ने चिन्हिंत किये गये परिवारों को राहत सामग्री वितरण कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.