बदायूं, मार्च 23 -- नगर पालिका सफाई मजदूर संघ के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका पहुंचकर ईओ को पत्र सौंपा। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। सफाईकर्मियों ने मांग पत्र में कहा कि 15 दिन बीत गए। इसके बावजूद मांग पूरी नहीं हुई है। कहा डेढ़ वर्ष से अपनी मांगों को रखते हुए आ रहे हैं। मांग रखी कि स्थाई कर्मियों का एनपीएस अकाउंट खुलवाकर निर्धारित अंशदान जमा किया जाए एवं की गई कटौती का साक्ष्य सहित विवरण उपलब्ध कराया जाए। पूर्व में आवंटित संगठन कार्यालय उपलब्ध कराया जाए। सेवा प्रदाता के माध्यम से जमा ईपीएफ कटौती का विवरण उपलब्ध कराया जाए। संविदा सफाईकर्मियों का ईपीएफ कटौती की जाए। नियमानुसार वेतन लगाया जाए तथा एरियर का भुगतान किया जाए। शादी विवाह, व्यक्तिगत कार्य के लिए घरों पर कार्य करने और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.