बदायूं, सितम्बर 10 -- क्षेत्र के गांव खागी नगला में पांच मकानों के कटने के बाद महाराज सिंह और साहब सिंह के मकान भी कटान की भेंट चढ़ गये हैं। इसके अलावा चतुरी, सामंती, देशराज, ईदल, दया प्रकाश, चोब सिंह, तिलक सिंह के घरों पर भी खतरा मंडरा रहा है। तहसील प्रशासन का कहना है कि बाढ़ खत्म होने के बाद क्षति का आंकलन कराया जायेगा और पीड़ितों को नियमानुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी। महावा बांध पर हो रहा कटान पहले ही बंद हो चुका है। यहां बाढ़ खंड की ओर से बांध की सुरक्षा के लिए कार्य कराया जा रहा है। बांध के पार बसे भमरौलिया, वीर सहाय नगला, खागी नगला, गिरधारी नगला, तोफी नगला में घरों में भरा बाढ़ का पानी निकल गया है। रास्तों और नीचे स्थानों पर पानी भरा हुआ है। बांध पर शरण लिये भमरौलिया के परिवार गांव में वापस लौट गये हैं। उनके पशु बांध पर ही हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.