दरभंगा, फरवरी 22 -- बिरौल। थाना क्षेत्र के सहसराम गांव में पांच माह पूर्व हुई गोलीबारी की घटना में नया मोड़ आया है। इस घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने जख्मी राजा चौधरी को अस्पताल पहुंचाने वाले शिवम कुमार उर्फ कालू चौधरी के अलावा घनश्यामपुर थाने के दक्षिणी कसरौड़ निवासी संतोष कुमार झा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि गत 13 सितंबर को सहसराम निवासी राम ललित चौधरी के पुत्र राजा चौधरी को गोली लगने की सूचना मिली थी। उन्हें उपचार के लिए सुपौल बाजार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मी के उस समय दिए गए बयान में बताया गया था कि वे अपने पड़ोसी के दरवाजे पर दोस्तों के साथ बैठे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की थी, जिसमें वे जख्मी हो गए थे। थानाध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.