देहरादून, फरवरी 13 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। सड़क चौड़ीकरण कार्य के द्वितीय चरण के तहत 12.40 करोड़ रुपये की लागत से मीठीबेरी से परवल होते हुए चांदनी चौक तक और परवल से विज्ञान धाम झाझरा तक की सड़क बनेगी। स्थानीय लोगों को सड़क के और बेहतर बनने से काफी फायदा होगा। शिलान्यास के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय व्यापार, पर्यटन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिलेगी और क्षेत्र की आर्थिकी सशक्त होगी क्योंकि मजबूत सड़कें किसी भी प्रदेश की तरक्की की नींव होती हैं। उन्होंने कहा कि सड़क के मजबूत बनने और चौड़ी हो जाने से ट्रैफिक जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।विकास की कई घोषणाएं सीएम ने सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट...