देहरादून, दिसम्बर 16 -- विकासनगर। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र से एक युवती विगत एक माह से लापता है। परिजनों की ओर से काफी खोजबीन के बाद भी युवती का पता नहीं चल पाया है। जिसके बाद पुलिस ने अपहरण में मुकदमा दर्ज कर युवती की खोजबीन शुरू कर दी है। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र ने एक महिला ने तहरीर दी। बताया कि उनकी पुत्री 15 नवंबर को रात लगभग दो से तीन बजे के बीच घर से बिना बताए चली गई। उन्होंने सुबह पांच बजे उठकर देखा तो वह घर पर नहीं थी। इसके बाद आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी काफी तलाश की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। बताया कि तहरीर के बाद गुमशुदगी दर्ज की गई थी। लेकिन एक माह बाद भी गुमशुदा घर नहीं लौटी है। उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। जिसके बाद गुमशुदगी को अपहरण में दर्ज कर दिया गया है। लापता युवती की खोजबी...