देहरादून, दिसम्बर 20 -- सेलाकुई। पेयजल की समस्या को लेकर सहसपुर के ग्रामीणों ने ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया व क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर को ज्ञापन सौपा। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि सरकार ने हर घर जल हर घर नल व जल जीवन मिशन के अंतर्गत करोड़ों की योजनाएं ग्रामीण इलाकों में बिछाई है। लेकिन अधिकारी काम करने को तैयार नहीं है। जिससे क्षेत्र की जनता पानी को लेकर परेशान है। कहीं पानी आ नहीं रहा तो कहीं इतना प्रेशर कम है कि पानी थोड़ी देर के लिए आता है। जल संस्थान के ऑफिस में फोन किया जाता है तो नए-नए बहाने कर्मचारियों द्वारा सुनाए जाते है। प्रदर्शन करने वालों में श्याम लाल, राजकुमार गुप्ता, विनोद लक्खा, जितेंद्र शर्मा, सुनील कुमार, राजेंद्र, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...