प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 22 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर शनिवार को कई ट्रेनें विलंब से पहुंची। जंक्शन के आसपास मुख्य सड़क पर वाहनों की मनमानी पार्किंग पर जीआरपी ने ई-रिक्शा, बाइक का ई-चालान किया है। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि शनिवार को जंक्शन पर सहरसा स्पेशल करीब चार घंटे, मधुबनी स्पेशल दो घंटे, पटना से अमृतसर को जाने वाली अमरोहा एक्सप्रेस करीब दस घंटे, जंक्शन से दिल्ली को जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस करीब पंद्रह मिनट विलंब से गई। ट्रेन के इंतजार में यात्री परेशान नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.