बोकारो, फरवरी 20 -- सहरसा से सेक्टर तीन स्थित मामा मामी के घर आया भांजा जाते वक्त पांच लाख का सोने चांदी का जेवर व सात हजार नगद लेकर फरार हो गया। मामला सामने आने के बाद मामी सेक्टर तीन सी आवास संख्या 171 निवासी मधुमाला ने गुरुवार को सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। मामले में बिहार सहरसा सिसई निवासी अभिनाश कुमार को चोरी का आरोपी बनाया गया है। गृहस्वामिनी का कहना है कि आरोपी भांजा उनकी सास उमा देवी को लेकर मोतियाबिंद का ऑपेशन कराने आया था। ऑपरेशन के तीन दिन बाद सास को लेकर वो वापस चला गया। उसके दो दिन बाद जब अलमीरा की तरफ नजर गया तो लॉक टूटा हुआ था। उसमें से पांच लाख के जेवर व सात लाख रूपए गायब थे। चोरी का प्रमाण मिलने पर थाने ने प्राथमिकी दर्ज कराई गई। सिटी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...