खगडि़या, अगस्त 7 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में बुधवार को कई ट्रेनें देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 63349 अप सहरसा-समस्तीपुर मेमू ट्रेन करीब सवा घंटे देरी से पहंुची। वही 15708 डाउन अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन करीब एक घंटे विलंब से चल रही थी। जबकि 73464 जमालपुर-खगड़िया डेमू ट्रेन करीब एक घंटे देरी से पहंुची। 05518 देवघर-सरायगढ़ श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन करीब चार घंटे देरी से चली। 12506 आनंदविहार-कामख्या नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन करीब एक घंटे देरी से चली।। वहीं 63346 समस्तीपुर-सहरसा मेमू व 05221 अप सहरसा-बरौनी स्पेशल ट्रेन करीब आधा घंटा विलंब से पहंुची। वहीं वहीं अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चलीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...