एक संवाददाता, मार्च 22 -- बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सहरसा जिले से आया है, जहां एक सरकारी शिक्षक की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। वारदात सहरसा-सुपौल मेन रोड पर बेला बगरौली गांव के पास हुई। मृतक की पहचान रविंद्र पासवान उर्फ राजकुमार पासवान के रूप में हुई है। वह सिसई उच्च माध्यमिक स्कूल के शिक्षक थे। बताया जा रहा है कि शिक्षक रविंद्र पासवान जमीन विवाद के एक मामले को लेकर बिहरा थाना जाने की बात कहकर घर से निकले थे। घर से आधा किलोमीटर दूर एक बगीचे के पास वह दो लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी आए और उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने 6 राउंड गोलियां चलाईं। यह भी पढ़ें- बिहार में लूट का विरोध कर रहे NRI की हत्या, अमेरिका से होली पर आया था गांव गोलीबार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.