सहरसा, जनवरी 8 -- सहरसा, हिटी। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन सहरसा के संयुक्त तत्वावधान में जिले में सांस्कृतिक उत्सवों की भव्य श्रृंखला आयोजित होने जा रही है। इसी क्रम में मकर संक्रांति महोत्सव 16 जनवरी तथा वसंत पंचमी महोत्सव 21 जनवरी को सहरसा स्थित प्रेक्षा गृह में आयोजित किया जाएगा। इन आयोजनों का उद्देश्य जिले की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं और प्रतिभाशाली कलाकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। जिला कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा कुमारी के अनुसार बीते वर्ष जनवरी से दिसंबर तक लगभग 500 से अधिक स्थानीय कलाकारों को विभिन्न सांस्कृतिक मंचों पर प्रस्तुति का अवसर मिला, जो जिले के लिए गर्व की बात है। मकर संक्रांति पर कला की विविध रंगत मकर संक्रांति महोत्सव के अवसर पर प्रेक्षा गृह में विभागीय स्तर पर पहली बार जिले ...