पटना, दिसम्बर 29 -- सहरसा में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद 31 दिसंबर को विकास भवन के सामने प्रेक्षागृह में होगा। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व व भूमि सुधार मंत्री लोगों की भूमि विवाद से जुड़ी समस्याओं को सुन कर समाधान करायेंगे। राजस्व व भूमि सुधार विभाग के अनुसार प्रथम पाली में 11 से 2.30 बजे तक भूमि सुधार जन कल्याण संवाद आयोजित होगा। राजस्व से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं, समस्याओं और उनके समाधान के लिए लोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी। इस दौरान आने वाले आवेदनों में से कुछ का अंचल वार चयन कर मौके पर अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी को पीड़ित के सामने बैठाकर समस्या पर चर्चा होगी। इस सत्र में राजस्व विभाग से संबंधित सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं संबंधित राजस्व कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे। द्वितीय पाली में 3.30 बजे से 5 बजे तक राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.